Kushinagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में सवा दो करोड़ के प्रस्ताव पास
कसया। विकास खंड सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत कसया की बैठक हुई। ग्राम पंचायतों से प्राप्त नए प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। सवा दो करोड़ रुपये की कार्ययोजना अनुमोदित की गई।बैठक में केंद्रीय वित्त व राज्य वित्त आयोग, मनरेगा तथा विभिन्न विकास कार्य योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। खंड विकास अधिकारी हरी शंकर मिश्रा और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव ने ग्राम विकास के मुद्दों पर चर्चा करते हुए गांवों की उन्नति और विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रीना यादव ने की, जबकि संचालन एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य अलाउद्दीन अंसारी, नीतीश कुमार यादव, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी, प्रधान संघ अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, उपाध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया गया। इसके अलावा एडीओ कोऑपरेटिव देवकांत मणि पाठक, एडीओ एजी राम नगीना कुशवाहा, सचिव पवन कुमार, डॉ. सरिता गुप्ता, लिपिक व्यास प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश कुमार शुक्ला समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
#KushinagarNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 02:42 IST
Kushinagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में सवा दो करोड़ के प्रस्ताव पास #KushinagarNews #VaranasiLiveNews
