Dehradun News: वाहन भत्ते पर प्रस्ताव आएगा कैबिनेट में
- प्रमुख सचिव वित्त आरके सुधांशु ने ली कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठकअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की शासन स्तर पर हुई बैठक में प्रमुख सचिव वित्त आरके सुधांशु ने विभिन्न मांगों पर आश्वासन दिया। बैठक के दौरान 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी के संबंध में प्रमुख सचिव वित्त की ओर से बताया गया कि बजट सत्र समाप्ति के पश्चात सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विभागों की ओर से बिना तैयारी या सूचना के बैठक में भाग लिया जाएगा, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। परिषद ने अनुरोध किया कि उक्त बैठक में परिषद को भी आमंत्रित किया जाए। इस पर प्रमुख सचिव ने कहा कि पहले विभागों के साथ चर्चा की जाएगी, तत्पश्चात परिषद को भी बुलाया जाएगा। गोल्डन कार्ड योजना से संबंधित समस्याओं पर परिषद ने जानकारी रखी। प्रमुख सचिव वित्त ने तत्काल स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे से दूरभाष पर वार्ता कर परिषद को शीघ्र आमंत्रित कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग से संबंधित विषय पर प्रमुख सचिव वित्त ने निर्देश दिया कि विभाग की ओर से वर्दी से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किया जाए ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रमुख सचिव वित्त ने परिषद को आश्वस्त किया कि बजट सत्र समाप्ति के पश्चात परिषद की मांगों पर बिंदुवार समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। ये भी आश्वासन दिया गया कि वाहन भत्ते का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा। बैठक में शासन की ओर से विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, वित्त सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव कार्मिक गिरधारी सिंह रावत, अपर सचिव वित्त नवनीत पांडे, अपर सचिव वित्त गजानन पांडे, अपर सचिव स्वास्थ्य गरिमा रौंकली सहित अफसर रहे तो परिषद की ओर से अध्यक्ष अरुण पांडे, महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
#ProposalOnVehicleAllowanceWillComeInTheCabinet #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 19:52 IST
Dehradun News: वाहन भत्ते पर प्रस्ताव आएगा कैबिनेट में #ProposalOnVehicleAllowanceWillComeInTheCabinet #VaranasiLiveNews
