Ayodhya News: बीकापुर बार-बेंच की बैठक में सहयोग का वादा

बीकापुर। तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम श्रेया की अध्यक्षता में बार व बेंच की बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने परवाना फीडिंग, हदबरारी तथा बंटवारा सहित अन्य पत्रावलियों में शीघ्र रिपोर्ट मंगाए जाने सहित समस्याओं से अवगत कराया।एसडीएम ने अधिवक्ताओं की ओर से उठाई गई सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन देते हुए अधिवक्ताओं से सहयोग मांगा है। बार-बेंच की बैठक में तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रामखेलावन तथा घनश्याम शुक्ला, बार अध्यक्ष अवध राम यादव, मंत्री देवी दयाल मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत पूर्व अध्यक्ष शेख मोहम्मद इसहाक, बैजनाथ तिवारी, आबाद अहमद , राम मूर्ति यादव, अजय भारती, बृजेश यादव, सदानंद पाठक, मोहम्मद शोएब, पुष्पेंद्र मिश्रा, अरुण मिश्रा, आलोक सिंह, शाबीना, कालिंदी पाल, अशोक मिश्रा, सुशील पांडेय, राम सिंह यादव, शक्ति सिंह, अखिल यादव सहित तहसील के अन्य तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।

#PromiseOfCooperationInBikapurBar-BenchMeeting #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: बीकापुर बार-बेंच की बैठक में सहयोग का वादा #PromiseOfCooperationInBikapurBar-BenchMeeting #VaranasiLiveNews