Heart Disease: ये आदत युवाओं में दिल की सबसे बड़ी दुश्मन, दोगुना कर देती है हार्ट अटैक का खतरा

दिल की बीमारियों का बोझ दुनियाभर की स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में आपने भी 30 से कम उम्र के लोगों की हार्ट अटैक से मौत की खबरें सुनी-देखी होंगी। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हो गया है कि शरीर का ये सबसे महत्वपूर्ण अंग लगातार कमजोर होता जा रहा है जब भी बात हृदय रोगों की आती है तो सबसे पहले खान-पान की गड़बड़ी को इसका कारण माना जाता है। पर क्या सिर्फ तनाव और जंक फूड इसके जिम्मेदार हैं या इसके पीछे हमारी रोजमर्रा की ऐसी आदत भी हैं जिसे हम बिल्कुल सामान्य मानकर नजरअंदाज करते आ रहे हैं या यूं कहें कि इस तरफ कभी ध्यान ही नहीं देते। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम जो कुछ भी करते हैं, जो कुछ खाते-पीते हैं इन सभी का दिल की सेहत पर सीधा असर होता है। ऑफिस में ज्यादातर लोग घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते रहते हैं, लैपटॉप के सामने 8-9 घंटे बैठे रहते हैं, ये आदत दिल की सेहत के लिए सबसे खतरनाक पाई गई है। लंबे समय तक बैठे रहने वाली आदत की तुलना विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने धूम्रपान से की है। विशेषज्ञ कहते हैं, ये आदत सेहत के लिए उतनी ही खतरनाक है जितना स्मोकिंग।

#HealthFitness #National #ProlongedSitting #HeartAttackRisk #HeartProblems #CardiovascularDisease #SedentaryLifestyle #हार्टहेल्थटिप्स #लंबेसमयबैठनेसेहार्टअटैक #दिलकीबीमारी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 13:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Heart Disease: ये आदत युवाओं में दिल की सबसे बड़ी दुश्मन, दोगुना कर देती है हार्ट अटैक का खतरा #HealthFitness #National #ProlongedSitting #HeartAttackRisk #HeartProblems #CardiovascularDisease #SedentaryLifestyle #हार्टहेल्थटिप्स #लंबेसमयबैठनेसेहार्टअटैक #दिलकीबीमारी #VaranasiLiveNews