Office Work: 8-9 घंटे ऑफिस में बैठकर काम करना सेहत के लिए नुकसानदायक, ये तरीका दूर कर देगा सारी टेंशन
लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। लंबे समय तक बैठे रहना, विशेषकर ऑफिस में डेस्क जॉब करने वालों में काफी आम है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये एक आदत अपने आप में ही कई बीमारियों का घर है। लंबे समय तक बैठे रहने से सिर्फ हमारी कमर नहीं अकड़ जाती या गर्दन में दर्द ही नहीं होने लगता बल्कि ये आदत शारीरिक निष्क्रियता को बढ़ा देती है। पहले से ही स्वास्थ्य विशेषज्ञ शारीरिक निष्क्रियता को मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, दिल की बीमारियों और कुछ तरह के कैंसर का कारण बताते रहे हैं। अब सवाल उठता है कि अगर नौकरी ही ऐसी है जिसमें घंटों कंप्यूटर के सामने बैठना पड़ता है तो करें क्या क्या हर थोड़ी देर में कुर्सी छोड़कर घूमते रहें या फिर कोई ऐसा तरीका है जिससे काम भी चलता रहे और शरीर को भी लगातार बैठे रहने की सजा न मिले ऐसे लोगों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ स्टैंडिंग डेस्क को अच्छा विकल्प मानते हैं। खड़े होकर काम करने वाली डेस्क पर आप कुछ समय बैठकर और कुछ समय खड़े होकर काम कर सकते हैं। इससे लंबे समय तक बैठकर बिताया जाने वाला समय कम होता है और आप कई बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं।
#HealthFitness #National #StandingDesk #StandingDeskBenefits #ProlongedSittingHealthRisks #BenefitsOfStandingAtWork #स्टैंडिंगडेस्ककेफायदे #ऑफिसमेंज्यादादेरबैठना #ऑफिसवर्कहेल्थ #खड़ेहोकरकामकरनेकेफायदे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 11:20 IST
Office Work: 8-9 घंटे ऑफिस में बैठकर काम करना सेहत के लिए नुकसानदायक, ये तरीका दूर कर देगा सारी टेंशन #HealthFitness #National #StandingDesk #StandingDeskBenefits #ProlongedSittingHealthRisks #BenefitsOfStandingAtWork #स्टैंडिंगडेस्ककेफायदे #ऑफिसमेंज्यादादेरबैठना #ऑफिसवर्कहेल्थ #खड़ेहोकरकामकरनेकेफायदे #VaranasiLiveNews
