Rampur Bushahar News: संस्कृत महाविद्यालय जांगला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम
स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग आवश्यक : डॉ. स्नेहलता शर्मासंवाद न्यूज़ एजेंसी रोहड़ू। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिमाचल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय जांगला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्नेहलता शर्मा ने की। इस अवसर पर प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. स्नेहलता शर्मा ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मंजुषा ठेमदेव और सह संयोजन डॉ. प्रणाली ने किया, जबकि योग शिक्षण एवं सत्र का संचालन डॉ. रूपलाल शर्मा की ओर किया गया। अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ता डॉ. रवि सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से अनेक स्थानीय बच्चों ने भी योग कार्यक्रम में भाग लेकर योग के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन वेद विभाग के आचार्य डॉ. धनेश कुमार पाण्डेय द्वारा शांति पाठ के साथ किया गया।
#ProgramOnInternationalYogaDayAtSanskritMahavidyalaya #Jangla #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 19:17 IST
Rampur Bushahar News: संस्कृत महाविद्यालय जांगला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम #ProgramOnInternationalYogaDayAtSanskritMahavidyalaya #Jangla #VaranasiLiveNews
