Meerut News: कृषि विवि की प्रोफेसर डॉ. रश्मि को किया सम्मानित

मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ. रश्मि ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधनः चक्रीय अर्थव्यवस्था के माध्यम से सतत विकास विषय पर एक पुस्तक लिखी। इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 2021 में स्प्रिंगर नेचर सिंगापुर ने किया। यह पुस्तक पिछले पांच वर्षों में भारत से सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पुस्तकों की श्रेणी में सम्मिलित रही। इस उपलब्धि के लिए सोमवार को स्प्रिंगर नेचर ने डॉ. रश्मि को नई दिल्ली में सम्मानित किया। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ. रश्मि की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। यह पुस्तक शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, नीति-निर्माताओं, पर्यावरण विशेषज्ञों, सतत विकास, स्वच्छता प्रबंधन से जुड़े पेशेवरों के लिए एक उपयोगी संदर्भ ग्रंथ के रूप में कार्य करती है। संवाद

#ProfessorDr.RashmiOfAgricultureUniversityWasHonored. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कृषि विवि की प्रोफेसर डॉ. रश्मि को किया सम्मानित #ProfessorDr.RashmiOfAgricultureUniversityWasHonored. #VaranasiLiveNews