राष्ट्रपति हिमाचल दाैरा: आज पहुंचेंगी मुर्मू, एम्स में डॉक्टरों को देंगी डिग्रियां, अटल टनल का करेंगी दीदार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पहुंच रही हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में वह शामिल होंगी। राष्ट्रपति सुबह 10:35 बजे हवाई मार्ग से एम्स परिसर पहुंचेंगी। दीक्षांत समारोह 10:45 बजे शुरू होगा। समारोह में राष्ट्रपति 92 डॉक्टरों और प्रशिक्षुओं को डिग्रियां बांटेंगी। इसके बाद सुबह 11:55 बजे एम्स हेलीपैड से मनाली रवाना होंगी। वह दो दिन मनाली में ही रहेंगी। राष्ट्रपति दौरे के मद्देनजर बिलासपुर से मनाली तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। बुधवार सुबह अटल टनल रोहतांग का दीदार करने के बाद मनाली लौटकर वह माता हिडिंबा के मंदिर में शीश नवाएंगी। आठ अक्तूबर को वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Bilaspur #Kullu #PresidentBilaspurVisit #PresidentHimachalVisit #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 05, 2026, 20:13 IST
राष्ट्रपति हिमाचल दाैरा: आज पहुंचेंगी मुर्मू, एम्स में डॉक्टरों को देंगी डिग्रियां, अटल टनल का करेंगी दीदार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Bilaspur #Kullu #PresidentBilaspurVisit #PresidentHimachalVisit #VaranasiLiveNews
