Gurugram News: दिवाली के बाद पातली फ्लाईओवर खोलने की तैयारी

फ्लाईओवर पर फिनिशिंग और सुरक्षा संबंधी अंतिम कार्यों को किया जा रहा पूरा अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (एनएच-352डब्ल्यू) पर निर्माणाधीन पातली फ्लाईओवर को दिवाली के बाद वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। वर्तमान में इस फ्लाईओवर पर फिनिशिंग और सुरक्षा संबंधी अंतिम कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। एनएच-352डब्ल्यू पर पातली गांव के पास फ्लाईओवर के शुरू होने से न केवल गुरुग्राम-रेवाड़ी के बीच वाहन चालकों के लिए सफर आसान होगा, बल्कि पातली रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के इलाकों में लगने वाले भारी जाम से भी मुक्ति मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर का मुख्य सिविल कंस्ट्रक्शन का काम पूरा हो चुका है। अब यहां पर तारकोल बिछाने (कारपेटिंग), रोड मार्किंग आदि को काम किया जा रहा है। 15 से 20 नवंबर के बीच में फ्लाईओवर का काम पूरा करके वाहनों के लिए खोला जाएगा। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी रूट पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। पातली गांव के पास अक्सर रेलवे फाटक बंद होने या संकरे रास्तों के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे पीक आवर्स में वाहन चालकों को घंटों जाम में जूझना पड़ता था। यहां पर हाईवे बनने के बाद वाहन चालकों के लिए आवागमन की सुविधा होगी। ------------------------------------पातली गांव के पास फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में है। दिवाली के बाद सभी कामों को पूरा करके फ्लाईओवर खोलने की तैयारी है। इसके बाद हाईवे पर वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा होगी। - अक्षय गुप्ता, डिप्टी जनरल मैनेजर, एनएचएआई

#PreparationsUnderwayToOpenPatliFlyoverAfterDiwali #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 18:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: दिवाली के बाद पातली फ्लाईओवर खोलने की तैयारी #PreparationsUnderwayToOpenPatliFlyoverAfterDiwali #VaranasiLiveNews