यूपी: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से बढ़ी डिजिटल गोल्ड की चमक, निवेशक मुनाफे का सौदा समझ कर रहे निवेश
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से डिजिटल सोने की चमक बढ़ गई है। बरेली में लोग सोने-चांदी के आभूषणों की भी एडवांस बुकिंग कराने में जुट गए हैं। त्योहारों और सहालग के सीजन के दौरान आई गिरावट से निवेशक और सराफा कारोबारी इस साल चांदी होने की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले पांच दिनों में ही चांदी के भाव में 16 हजार रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे त्योहारी माहौल और शादी के सीजन में पारंपरिक आभूषणों और अन्य सामानों की मांग और बढ़ गई है। वहीं, निवेशक डिजिटल गोल्ड (सोने) को मुनाफे का सौदा समझकर निवेश कर रहे हैं। डिजिटल गोल्ड में निवेश बेहद आसान ऑनलाइन सोना खरीदने वाले राजेंद्र नगर निवासी मयंक अग्रवाल ने बताया कि डिजिटल गोल्ड में निवेश करना बेहद आसान और सुविधाजनक है। इसको खरीदने पर सेवा प्रदाता आपके हिस्से का भौतिक सोना पूरी तरह सुरक्षित और बीमाकृत तिजोरी में आपके नाम पर जमा कर देता है।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #GoldPriceToday #Gold #SilverPrice #DigitalGold #Business #Market #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 07:19 IST
यूपी: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से बढ़ी डिजिटल गोल्ड की चमक, निवेशक मुनाफे का सौदा समझ कर रहे निवेश #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #GoldPriceToday #Gold #SilverPrice #DigitalGold #Business #Market #VaranasiLiveNews
