Himachal: शिक्षा विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, 10 हजार शिक्षकों के होंगे तबादले, तैयार हो रही सूची
हिमाचल शिक्षा विभाग में अप्रैल के पहले सप्ताह में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी है। विभाग करीब 10 हजार शिक्षकों के तबादले करेगा। सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के साथ चयनित 145 स्कूलों में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया भी इसी दौरान पूरी की जाएगी। इसके चलते पहले से कार्यरत शिक्षकों को अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। सामान्य तबादलों और सेवानिवृत्ति की वार्षिक प्रक्रिया भी इसी दौरान शुरू होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक वर्ष में एक बार होने वाली नियमित ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह से आदेश जारी होने शुरू होंगे। प्रदेश में चयनित 145 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है। इन स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की नई तैनाती की जाएगी।
#CityStates #Shimla #HimachalTeachersTransfer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 21:43 IST
Himachal: शिक्षा विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, 10 हजार शिक्षकों के होंगे तबादले, तैयार हो रही सूची #CityStates #Shimla #HimachalTeachersTransfer #VaranasiLiveNews
