Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं को 2500 रुपये देने की तैयारी, महिला समृद्धि योजना का नाम अब दिल्ली लक्ष्मी योजना

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली योजना को अगले महीने रक्षाबंधन के आसपास शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में योजना के पात्रता नियम तय कर दिए गए। साथ ही महिला समृद्धि योजना का आधिकारिक नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है। दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना (अब दिल्ली लक्ष्मी योजना) बेहद चर्चित और उम्मीदों वाली है। लाखों महिलाएं इसके शुरू होने की आस लगाए बैठी हैं। नई सरकार बनने के बाद से रेखा गुप्ता के मंत्रिमंडल पर इस योजना को शुरू करने का भारी दबाव रहा है। अब सरकार इस योजना की कई स्पष्ट पात्रता शर्तों के साथ इसे लागू कराने की तैयारी कर रही है। अगले महीने रक्षाबंधन से पहले इसकी पहली किस्त देने की तैयारी है। सरकार ने तय किया है कि इसका लाभ केवल उस महिला को मिलेगा, जो 21 से 60 वर्ष की आयु की हो और स्वयं या उसका परिवार कम से कम 10 वर्ष से दिल्ली में रह रहा हो। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक परिवार से केवल एक महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा और परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ सरकार ने कुछ अपात्रता की शर्तें भी तय की हैं। यदि महिला या उसके परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिन महिलाओं को पहले से किसी सरकारी पेंशन या नियमित आर्थिक सहायता योजना का लाभ मिल रहा है, वे भी इसके दायरे से बाहर रहेंगी। चार पहिया वाहन वाले परिवारों की महिलाएं भी इस योजना की पात्र नहीं होंगी। अब दिल्ली लक्ष्मी योजना के नाम से होगी पहचान सरकार ने महिला समृद्धि योजना का आधिकारिक नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पात्र महिलाओं तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर प्रशासनिक बाधा नहीं आनी चाहिए और सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

#CityStates #Delhi #DelhiNews #DelhiTodayNews #DelhiMahilaSamriddhiYojana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 04:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं को 2500 रुपये देने की तैयारी, महिला समृद्धि योजना का नाम अब दिल्ली लक्ष्मी योजना #CityStates #Delhi #DelhiNews #DelhiTodayNews #DelhiMahilaSamriddhiYojana #VaranasiLiveNews