Panipat News: श्रीराम मंदिर धाम में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू, सात प्रबंधकों के साथ महावीर सेवा समिति का गठन
पानीपत। वार्ड नंबर 7 स्थित श्रीराम मंदिर धाम के प्रांगण में प्रधान कृष्णलाल कोटू जुनेजा की अध्यक्षता में एक विशेष जनरल बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को मनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। महोत्सव की सुचारू व्यवस्था के लिए सात प्रबंधकों के साथ महावीर सेवा समिति का गठन किया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि चार सितंबर को भगवान श्यामसुंदर का पावन जन्मोत्सव श्रीराम मंदिर धाम (वार्ड-7) और टीडीआई श्रीराम मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान मनमोहक झांकियां, संकीर्तन और विशेष धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे।इसके साथ ही विजयदशमी महोत्सव, हनुमान के 40 दिवसीय व्रत और दिवाली तक आयोजित होने वाले सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए महावीर सेवा समिति का गठन किया गया। इस समिति में सात प्रमुख प्रबंधकों में दीपक कालड़ा, काकू खुराना, सोनू खुराना, विपुल वधवा, हिमांशु रेवड़ी, मनीष बत्रा और योगेश तनेजा शामिल हैं।इस अवसर पर चेयरमैन जवाहर जुनेजा, महासचिव कृष्ण वधवा, भूषण लखीना, पंकज आहूजा, देवेंद्र रेवड़ी, बसंत रामदेव, जोगेंद्र खुराना, अनिल खुराना, मनोज चुघ, गणपत खुराना, बलराज मेहंदीरत्ता और युधवीर रेवड़ी मौजूद रहे।
#PreparationsForJanmashtamiBeginAtShriRamMandirDham. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 06:05 IST
Panipat News: श्रीराम मंदिर धाम में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू, सात प्रबंधकों के साथ महावीर सेवा समिति का गठन #PreparationsForJanmashtamiBeginAtShriRamMandirDham. #VaranasiLiveNews
