मुड़िया पूर्णिमा मेला: नाै जोन बनाए, 10 पेट्रोलिंग पार्टियां होंगी तैनात; श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई दिक्कत
मथुरा के गोवर्धन में विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा (करोड़ी) मेले को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन को लेकर गोवर्धन तहसील परिसर में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। http:// बैठक में कमिश्नर नागेंद्र प्रताप, एडीजी एसके भगत, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी, एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मुड़िया संत रामकृष्ण दास महाराज, मानसी गंगा रिसीवर कपिल चतुर्वेदी, दानघाटी मंदिर रिसीवर ललित पुरोहित, अंशु कौशिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन की अधीक्षक डॉ. नेहा चौधरी, गोवर्धन चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, राधाकुंड चेयरमैन रामफल, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पहलवान समेत क्षेत्र के साधु संत व गणमान्य नागरिक भी बैठक में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नर नागेंद्र प्रताप ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और मेले से पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पेयजल, बिजली, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#CityStates #Mathura #MudiyaPurnimaMela #GoverdhanParikrama #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 17:01 IST
मुड़िया पूर्णिमा मेला: नाै जोन बनाए, 10 पेट्रोलिंग पार्टियां होंगी तैनात; श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई दिक्कत #CityStates #Mathura #MudiyaPurnimaMela #GoverdhanParikrama #VaranasiLiveNews
