Health Crisis: सियासत में नारी शक्ति पर बहस और झुग्गियों में तपती गर्भवती महिलाएं; हैरान कर देगी ये रिपोर्ट

अभी आधा अप्रैल ही बीता है, लेकिन राजधानी दिल्ली और दिल्लीवासियों की गर्मी-लू से जंग शुरू हो गई है। 19 अप्रैल कोदोपहर में दिल्ली का तापमान 38-40 डिग्री दर्ज किया गया। अमर उजाला में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने पहले ही बताया था कि मार्च 2026, इतिहास का चौथा सबसे गर्म मार्च रहा है, ऐसे में चिंता जताई जा रही है कि आने वाले महीनों में गर्मी कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। तेज धूप और गर्मी, अपने साथ कई बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधीचुनौतियां भी लेकर आती है। साधन संपन्न लोग एयर कंडीशनर और कूलर जैसी चीजों का इस्तेमाल करके राहत पा लेते हैं, पर झुग्गियों में रहने वालों के लिए ये मौसम किसी आपदा से कम नहीं होता। विशेषकर घर में अगर कोई गर्भवती या बीमार है तो 40 पार करती गर्मी उसके लिए दिक्कतें और भी कई गुना बढ़ा देती है। एक तरफ जहां देश में इन दिनों महिला आरक्षण कानून और डीलिमिटेशन को लेकर वाद-विवाद जारी है, वहीं महिलाओं की एक दूसरी तस्वीर आपको गंभीरता से सोचने पर मजबूत कर देगी। झुलसाती धूप, टीन की छत के नीचे भट्ठी सा तपता कमरा और बढ़ते तापमान के कारण होने वाली बीमारियों से मुकाबला करना झुग्गियों में रहने वाले परिवारजनों, विशेषकर गर्भवती महिलाओंके लिए कितनी मुसीबतों से भरा वक्त होता है, इसकी कल्पना करना भी 'व्हाइट कॉलर' वालों के लिए अलग दुनिया के जैसा है।

#HealthFitness #National #DelhiSlumsPregnancyIssues #HeatStressPregnancy #WomenReservation #PregnancyRisks #HeatwaveImpactFetus #लूऔरगर्भवतीमहिलाएं #गर्भवतीमहिलाओंकीसमस्या #गर्भावस्थामेंडिहाइड्रेशन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 10:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Health Crisis: सियासत में नारी शक्ति पर बहस और झुग्गियों में तपती गर्भवती महिलाएं; हैरान कर देगी ये रिपोर्ट #HealthFitness #National #DelhiSlumsPregnancyIssues #HeatStressPregnancy #WomenReservation #PregnancyRisks #HeatwaveImpactFetus #लूऔरगर्भवतीमहिलाएं #गर्भवतीमहिलाओंकीसमस्या #गर्भावस्थामेंडिहाइड्रेशन #VaranasiLiveNews