Meerut News: महादेव देवी मंदिर में की देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। महादेव देवी मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भक्ति भावना और हर्षोल्लास के साथ किया गया। सुबह के समय पूजा-अर्चना और प्रतिष्ठा का कार्य विधिपूर्वक प्रारंभ किया गया। यजमान के रूप में दीपक शर्मा, सीमा शर्मा, पवन चौहान, नीलिमा सतीश कुमार, निशा पहलवान, शरद त्यागी, समाजसेवी मनोज बंसल, गोपाल सैनी और गीता ने पूजा में भाग लिया। इसके बाद, भगवान शिवलिंग, भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश, माता पार्वती और नंदी महाराज की प्रतिमाओं को विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिष्ठित किया गया।सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर भगवान की प्रतिमाओं को उनके निर्धारित स्थानों पर स्थापित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत, पुरोहित कृष्ण गोपाल, वीरेंद्र शास्त्री, पंकज मिश्रा और शुभम पंडित को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्य में राजेश्वरी, शिक्षा देवी, राजकुमारी, बिंदिया, अमृता चौधरी, श्यामभूल आदि को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शुभम आचार्य, मनमोहन त्यागी, ललित गुर्जर, अशोक सिंह, पप्पू ठाकुर, अनिल चौधरी, हिमांशु पवार, डॉ. ओमकार पुंडीर, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. सुधीर त्यागी, प्रेमलता सक्सेना, उमा त्यागी रहे।
#PranPratishthaOfTheIdolsOfGodsWasDoneInMahadevDeviTemple. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:55 IST
Meerut News: महादेव देवी मंदिर में की देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा #PranPratishthaOfTheIdolsOfGodsWasDoneInMahadevDeviTemple. #VaranasiLiveNews
