Mandi News: होटल में बर्तन धोने से गोल्ड मेडल तक पहुंचा प्रकाश सकलानी का सफर

टिहरा (मंडी)। मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सिहन गांव के पूर्व उपप्रधान प्रकाश चंद सकलानी ने संघर्ष से सफलता की मिसाल पेश की है।हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र में एमए में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें रविवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। उनका चयन पीएचडी के लिए भी हुआ है।प्रकाश सकलानी का सफर आसान नहीं रहा। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें महज 16 वर्ष की उम्र में मैक्लोडगंज के होटलों में बर्तन धोने तक का काम करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।चार बच्चों के परिवार, माता-पिता की सेवा, सामाजिक जिम्मेदारियों और निजी व्यवसाय को संभालते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई छोड़ने का विचार करते हैं।प्रकाश सकलानी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कुलदेवी माता जालपा, माता-पिता, गुरुजनों और पत्नी के त्याग व सहयोग को दिया।

#PrakashSaklaniJourney:FromWashingDishesInAHotelToWinningAGoldMedal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 22, 2026, 23:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: होटल में बर्तन धोने से गोल्ड मेडल तक पहुंचा प्रकाश सकलानी का सफर #PrakashSaklaniJourney:FromWashingDishesInAHotelToWinningAGoldMedal #VaranasiLiveNews