Sant Kabir Nagar News: प्रधान ने तकनीकी सहायक के स्थानांतरण की मांग के लिए बीडीओ को पत्र सौंपा

सेमरियावां। ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बढ़यामाफी में तैनात तकनीकी सहायक को हटाने के लिए ग्राम प्रधान ने बीडीओ को पत्र सौंपा है। प्रधान का आरोप है कि तकनीकी सहायक के गांव में न आने से विकास कार्य बाधित हो रहा है। गांव में मनरेगा (अब वीबीजी रामजी) के तहत होने वाले कार्यों का तकनीकी पर्यवेक्षण, नियोजन, और मापन के तकनीकी सहायक की नियुक्ति की गई है। ये कार्य स्थलों का सर्वेक्षण कर, प्राक्कलन तैयार करने, काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और ''एमबी भरने के लिए जिम्मेदार होते हैं। ग्राम पंचायत बढ़यामाफी के प्रधान अर्जुन प्रसाद ने बताया कि गांव में तैनात तकनीक सहायक ध्रुपनाथ मौर्य की तैनाती है। विकास परियोजना का प्राक्कलन नहीं हो पा रहा है। तकनीकी सहायक के योजना के कार्यों में रुचि नहीं लेने से गांव का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शिकायत पत्र की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 23:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: प्रधान ने तकनीकी सहायक के स्थानांतरण की मांग के लिए बीडीओ को पत्र सौंपा #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews