Ayodhya News: सफाई मित्रों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

अयोध्या। नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, सफाई मित्रों के कौशल और सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज की ओर से ग्रीन स्पर्श फाउंडेशन के सहयोग से नगर निगम मंडपम में चल रहा है। कार्यक्रम में कौशलपुरी व अयोध्या कैंट जोन के दो बैचों के तहत अब तक 310 सफाई मित्रों ने प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर भी लगाया गया। इसमें सफाई मित्रों का वजन, ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान राज्य समन्वयक अश्वनी चौरसिया ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, शौचालयों के रखरखाव, ठोस कचरा प्रबंधन, हाउसकीपिंग और हर छह माह में टीटी टीकाकरण की अनिवार्यता पर जोर दिया।नगर सुरक्षा अधिकारी राम मणि शुक्ला ने प्रशिक्षण में स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान जैसे विषयों को शामिल किए जाने को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों की सुरक्षा के बिना स्वच्छ शहर की कल्पना अधूरी है। कार्यक्रम में आलोक राणा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार झा, सर्वेश कुमार, अजय मौर्या सहित नगर निगम के अधिकारी व सुपरवाइजर मौजूद रहे।अपर नगर आयुक्त भारत ने कहा कि इस प्रशिक्षण के कुल तीन बैच प्रस्तावित हैं, जिनके माध्यम से लगभग 500 सफाई मित्रों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी लक्ष्य है। प्रशिक्षण के दौरान नगर निगम में कार्य कर रहे सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिए उन्हें सुरक्षा किट दिया जा रहा है।

#PracticalTrainingWasGivenToSanitationWorkers #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: सफाई मित्रों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण #PracticalTrainingWasGivenToSanitationWorkers #VaranasiLiveNews