Panipat News: पांच घंटे बिजली गुल, दुकानदारों ने शिकायत की तो जेई बोले- झूठ बोल रहे हो

पानीपत। शहर के मुख्य (मेन) बाजार में सोमवार को बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह साढ़े 10 बजे गुल हुई बिजली दोपहर बाद साढ़े तीन बजे आई। इस भीषण गर्मी में करीब पांच घंटे तक बिजली न आने से व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने इसकी शिकायत की तो समाधान करने की बजाय बिजली निगम के जेई ने उल्टा उन्हें ही झूठा ठहरा दिया। अधिकारियों के इस अड़ियल रवैये से नाराज व्यापारियों ने अब मामले की शिकायत सीधे बिजली मंत्री से करने का मन बनाया है।मेन बाजार एसोसिएशन के प्रधान राजीव सोनी ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे अचानक बिजली कट गई थी। लंबा कट होने के कारण दोपहर तक दुकानों पर लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए और व्यापार पूरी तरह ठप हो गया। जब शिकायत केंद्र पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो वे खुद दुकानदारों के साथ किला सब-डिवीजन कार्यालय पहुंचे। वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सीट पर मौजूद नहीं मिला। एक्सईएन ने फोन पर किसी काम से पंचकूला होने की बात कही, जबकि एसडीओ से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद जब उन्होंने जेई को फोन किया तो उन्होंने समस्या सुनने की बजाय सीधे उन पर झूठ बोलने की बात कही। प्रधान ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारी न केवल जनता की समस्याओं के प्रति अनदेखी बरत रहे हैं, बल्कि उनका बर्ताव भी बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। दुकानदार गौरव राजपाल, तिलक खुशीजा, अंकित बंसल ने बताया कि बिजली न आने पर व्यापार प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी कई घंटे बिजली नहीं आई थी।

#PowerOutForFiveHours;WhenShopkeepersComplained #TheJESaid #"YouAreLying." #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: पांच घंटे बिजली गुल, दुकानदारों ने शिकायत की तो जेई बोले- झूठ बोल रहे हो #PowerOutForFiveHours;WhenShopkeepersComplained #TheJESaid #"YouAreLying." #VaranasiLiveNews