Meerut News: पावर हिटर्स की टीम ने 83 रनों से जीत मैच

फोटोसंवादमेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पावर हिटर्स और ब्लैक पैंथर टीम के बीच मैच हुआ। पावर हिटर्स की टीम ने 83 रन से जीत हासिल की। पावर हिटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। इसमें दीपक ने 86 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभिराज और मोहित ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 50 रन ही बना सकी। टीम की ओर से हनी काजला ने सबसे अधिक 24 रन बनाए। गेंदबाजी में कुलदीप ने तीन, अंकित ने दो, दीपक ने एक विकेट लिया। इस मौके पर विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

#PowerHittersTeamWonTheMatchBy83Runs #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 18:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: पावर हिटर्स की टीम ने 83 रनों से जीत मैच #PowerHittersTeamWonTheMatchBy83Runs #VaranasiLiveNews