Noida News: जेवर-मंगरोली मार्ग पर गड्ढों से परेशानी

यमुना सिटी (संवाद)। मंगरोली गांव से जेवर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से जेवर आते-जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगरोली निवासी मोहित का कहा है कि रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। शिवबाबू का कहना है कि गड्ढों के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं देवेन्द्र पाल ने बताया कि सड़क खराब होने से लोगों को रोजमर्रा का सामान लाने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

#PotholesOnJewar-MangroliRoadCausingTrouble #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 23, 2026, 14:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: जेवर-मंगरोली मार्ग पर गड्ढों से परेशानी #PotholesOnJewar-MangroliRoadCausingTrouble #VaranasiLiveNews