Una News: दौलतपुर बाजार में मिट्टी नहीं, पेवर से भरे जा रहे गड्ढे

दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर बाजार की बदहाल सड़क और गड्ढों को को भरने का काम लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को शुरू दिया। अब गड्ढों में मिट्टी डालकर खानापूर्ति करने के बजाय पेवर यानी सीमेंट की ईंटें लगाई जा रही हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। ध्यान रहे कि इस मामले को बीती आठ अगस्त को संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में प्रकाशित किया गया था। इसके बाद विभाग ने इसपर त्वरित कार्रवाई की है।बरसात के दौरान सड़क पर बने गड्ढों को विभाग पहले मिट्टी डालकर भर रहा था। बारिश होते ही मिट्टी बह जाने से गड्ढे दोबारा उभर आते थे। इससे बाजार में आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढे जोखिम का कारण बने हुए थे। व्यापारियों ने विभाग की ओर से मिट्टी डालने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गड्ढों की स्थायी मरम्मत की मांग उठाई थी। इसके बाद विभाग ने अब पेवर लगाने का काम शुरू किया है। बाजार के कई हिस्सों में सड़क लंबे समय से खराब होने के कारण दुकानदारों और पैदल चलने वालों को भी दिक्कत हो रही थी। व्यापारियों ने मरम्मत कार्य शुरू करवाने पर विभाग का आभार जताया। उन्होंने मांग की कि बाजार की सड़क के सभी गड्ढों को इसी तरह दुरुस्त किया जाए और जहां सड़क अधिक खराब है, वहां स्थायी रूप से मरम्मत करवाई जाए।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 23:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: दौलतपुर बाजार में मिट्टी नहीं, पेवर से भरे जा रहे गड्ढे #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews