Kushinagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका खारिज, ब्रेन हैमरेज से हुई थी मौत

मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया निवासी 42 वर्षीय राजकुमार कुशवाहा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत किसी हमले या हत्या से नहीं, बल्कि ब्रेन हैमरेज के कारण हुई थी। चिकित्सकीय जांच में सामने आया कि सड़क किनारे गिरने और तेज गर्मी के चलते कान के पास खून जम गया था। इससे ब्रेन हैमरेज हो गया।पोस्टमार्टम में शरीर पर कोई चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। केवल एक हाथ की कोहनी पर छिलने का निशान पाया गया, जो गिरने के दौरान लगा होगा। वहीं कान के ऊपर खून जमा होने की पुष्टि हुई है, जो ब्रेन हैमरेज का कारण बना। संवाद

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका खारिज, ब्रेन हैमरेज से हुई थी मौत #KushinagarNews #VaranasiLiveNews