UP: अफसरों की मौजूदगी में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का पोस्टमार्टम, हुई वीडियोग्राफी; पुलिस ने भाई को सौंपा शव

Varanasi Crime: वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय बालिका गृह में फंदे से लटककर जान देने वाली दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के शव का बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि जांच में किसी प्रकार की चूक न हो। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के बड़े भाई को सौंप दिया गया, जो जौनपुर से रिश्तेदारों और गांव के कुछ लोगों के साथ वाराणसी पहुंचा था। पुलिस सुरक्षा के बीच शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव रवाना किया गया। एलबीएस अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस में अपराह्न हुए पोस्टमार्टम के दौरान सीजेएम, एडीएम, डीपीओ, एसीपी कोतवाली समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बालिका गृह की टीचर, संप्रेक्षक और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके साथ ही मृतका के साथ रह रही अन्य बालिकाओं से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गई। अधिकारियों ने यह जानने का प्रयास किया कि घटना से पहले बालिका की मानसिक स्थिति कैसी थी और बालिका गृह के भीतर किसी प्रकार का विवाद या दबाव तो नहीं था।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 23:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अफसरों की मौजूदगी में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का पोस्टमार्टम, हुई वीडियोग्राफी; पुलिस ने भाई को सौंपा शव #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews