अमरनाथ यात्रियों को बड़ी राहत: सुरक्षा के साथ सहूलियत भी, अब छह जगहों के लिए सामान ढोने को मिलेंगे टट्टू

अमरनाथ यात्रा के दौरान छह स्थानों के लिए सामान ढोने के लिए स्टैंडिंग पोनी (टट्टू) की सेवा भी ली जा सकेगी। यह टट्टू पोर्टर के साथ उपलब्ध होगा। इसके लिए किराया तय कर दिया गया है। संगम टॉप तक जाने के लिए सबसे ज्यादा चार हजार रुपये चुकाने होंगे। अमरनाथ यात्रा आने वाली तीन जुलाई से शुरू होगी। इस बार यह यात्रा कुल 57 दिन की है। रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के लिए सुरक्षा बंदोबस्त चाक-चौबंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही देश भर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्री सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। ज्यादातर कार्यों को 10 जून से पहले-पहले पूरा करने के लिए कहा गया है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं का सामान ढोने के लिए पोर्टर के साथ ही टट्टू भी मुहैया रहेगा। यात्रा अधिकारी और अनंतनाग के उपायुक्त डॉ. बिलाल मोइउद्दीन भट की ओर से इनकी सेवा के लिए किराया सूची जारी की गई है। डीसी डॉ. भट ने आगाह किया है कि अगर किसी अमरनाथ यात्री से किसी सेवा के लिए निर्धारित दर से अधिक किराया लिए जाने की शिकायत मिलेगी तो संबंधित सेवा देने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उसका परमिट भी निरस्त किया जा सकता है। पुलिस की एमआरटी का हिस्सा हैं टट्टू श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान छह जगहों के लिए उपलब्ध होने वाले ये टट्टू जम्मू-कश्मीर पुलिस माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) का खास हिस्सा हैं। किसी भी आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियानों में इनकी बड़ी भूमिका रहती है। वहीं, प्रशासन यात्रा की तैयारियां पूरी करने में जुटा हुआ है।

#CityStates #Jammu #AmarnathYatra #AmarnathYatra2026 #AmarnathYatraFacilities #PonyService #StandingPonyService #AmarnathYatraPorter #AmarnathYatraFare #SangamTop #Sheshnag #Vavbal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 07:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अमरनाथ यात्रियों को बड़ी राहत: सुरक्षा के साथ सहूलियत भी, अब छह जगहों के लिए सामान ढोने को मिलेंगे टट्टू #CityStates #Jammu #AmarnathYatra #AmarnathYatra2026 #AmarnathYatraFacilities #PonyService #StandingPonyService #AmarnathYatraPorter #AmarnathYatraFare #SangamTop #Sheshnag #Vavbal #VaranasiLiveNews