Agra News: 25 से ज्यादा घरों की चौखट तक पहुंचा पोखर का पानी
फतेहाबाद। विकासखंड फतेहाबाद की ग्राम पंचायत मेवली खुर्द के उपग्राम गुर्जा में बारिश के चलते पोखर का पानी ओवरफ्लो होकर करीब दो दर्जन घरों की चौखट तक पहुंच गया। एक महीने से जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। शनिवार को गांव पहुंचे बाबा बाल योगी ने पानी में नाव चलाकर विरोध जताया। तीन दिन में पानी निकासी की चेतावनी दी।ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद पोखर का पानी लगातार बढ़ रहा है। डोरीलाल, सुरेश, मूंगाराम, राकेश, तुलसीराम, सुरेंद्र और कालीचरण सहित करीब दो दर्जन ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया है। रास्तों पर भी जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक महीने से समस्या बनी हुई है, लेकिन अधिकारियों ने जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई। शनिवार शाम बाबा बाल योगी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने पानी में नाव चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के खाते में 8 सौ करोड़ रुपये गांवों के विकास कार्य के लिए आते हैं। विधायक और ग्राम प्रधान के खातों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन गांव में जलनिकासी जैसी मूलभूत समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन में पानी की निकासी नहीं हुई, तो सभी की जनता के सामने पोल खोल देंगे।
#Agra #AmarUjala #Fatehabad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 30, 2026, 02:43 IST
Agra News: 25 से ज्यादा घरों की चौखट तक पहुंचा पोखर का पानी #Agra #AmarUjala #Fatehabad #VaranasiLiveNews
