Panipat News: विदेश में बैठे बदमाशों के निशाने पर जिले के नेता, डॉक्टर और कारोबारी, फोन पर धमका रहे
पानीपत। जिले के नेता, कारोबारी और डॉक्टर विदेश में बैठे बदमाशों के निशाने पर है। पिछले डेढ़ माह में विदेशों में बैठे बदमाशों ने दो डॉक्टर, दो नेताओं और चार कारोबारियों को फोन पर धमकी देकर रंगदारी की मांग कर चुके हैं। बदमाश बडे गैंग का नाम लेकर लोगों के अंदर दहशत पैदा कर रुपयों की मांग करते हैं। उधर, पुलिस धमकी देने वाले बदमाशों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। जिस कारण बदमाशों के हौंसले बढ़ रहे हैं। रविवार को कांग्रेस के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष व भूपेंद्र हुड्डा के करीबी नेता सचिन कुंडू को विदेशी नंबर से धमकी मिली थी। उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। जिसके बाद से ही उनका परिवार दहशत में है। इससे पहले भी बदमाश कई लोगो को धमकी देकर रंगदारी की मांग कर चुके हैं। डेढ़ माह पहले 20 मार्च को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बहनोई देवेंद्र कादियान को फोन पर धमकी देकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बदमाशों ने भाऊ गैंग का नाम लेकर रंगदारी मांगी थी लेकिन बाद में भाऊ गैंग ने इससे इन्कार कर दिया था जिसके बाद पुलिस नंबर की डिटेल खंगालने और धमकी देने वाले बदमाश तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके बाद भाजपा के निगम पार्षद व आईबीएम अस्पताल के मालिक गौरव श्रीवास्तव व रविंद्रा अस्पताल के प्रबंधन सभी पांच-पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। इस मामले में भी पुलिस अभी तक धमकी देने वालों तक नहीं पहुंच रही है। वहीं, 24 मार्च को विदेशी नंबर से कॉल कर इसराना के कारोबारी सुक्रमपाल से 10 करोड़ रुपये, इसी दिन इसराना के ही दुकानदार हरेंद्र से भी दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इंटरनेट कॉल का प्रयोग कर रहे बदमाश बदमाश विदेश में बैठकर पूरा नेटवर्क चला रहे हैं। स्थानीय नेटवर्क के जरिए रेकी कराकर विदेश से इंटरनेट कॉल के माध्यम से काम करते हैं। खास बात यह है कि कॉल करने वाले लोग खुद को किसी न किसी बड़े गैंग से जुड़ा बताकर दहशत फैलाते हैं। जिससे लोगों को दहशत में लेकर पैसे की वसूली की जा सके। विदेश में बैठकर कॉल कर लोगों को धमकी देने वाले बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभेद्य ऐप को भी जल्द ही लांच किया जाना है। जिससे इस तरह की धमकी भरी कॉल आने से पहले ही पता चल जाएगा, जिससे ऐसे मामलों में लगाम लगाने में मदद मिलेगी। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
#Politicians #DoctorsAndBusinessmenInTheDistrictAreBeingTargetedByCriminalsBasedAbroad #WhoAreThreateningThemOverThePhone. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 03:03 IST
Panipat News: विदेश में बैठे बदमाशों के निशाने पर जिले के नेता, डॉक्टर और कारोबारी, फोन पर धमका रहे #Politicians #DoctorsAndBusinessmenInTheDistrictAreBeingTargetedByCriminalsBasedAbroad #WhoAreThreateningThemOverThePhone. #VaranasiLiveNews
