Gurugram News: सोहना मंडी में सियासी गर्मी, हुड्डा ने खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल

बोले, किसान को बना दिया अपराधी जैसा, एमएसपी से नीचे बिक्री और जटिल प्रक्रियाओं पर घेरासंवाद न्यूज एजेंसीसोहना। रबी सीजन के बीच सोहना अनाज मंडी सियासी टकराव का केंद्र बन गई है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी का दौरा कर सरकार की खरीद व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। मंडी में किसानों और आढ़तियों से संवाद के बाद हुड्डा ने कहा कि मौजूदा नीतियों ने किसान को अपराधी जैसा महसूस करने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां राहत देने के बजाय परेशानियां बढ़ा रही हैं। हुड्डा ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, गेट पास और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पारदर्शिता के नाम पर लागू ये सिस्टम जमीन पर किसानों के लिए जटिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन, गारंटर, गेट पास और बायोमेट्रिक जैसी औपचारिकताओं के कारण मंडियों में लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि अव्यवस्था और देरी के चलते किसान मजबूरी में अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बेच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि एमएसपी पर सुचारू खरीद सुनिश्चित करे, लेकिन मौजूदा हालात इसके विपरीत हैं। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। हुड्डा ने विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

#PoliticalHeatInSohnaMandi:HoodaRaisesQuestionsOverProcurementSystem #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सोहना मंडी में सियासी गर्मी, हुड्डा ने खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल #PoliticalHeatInSohnaMandi:HoodaRaisesQuestionsOverProcurementSystem #VaranasiLiveNews