Kotdwar News: पुलिस ने झारखंड जेल में बंद साइबर ठग को अभिरक्षा में लिया
कस्टमर केयर बनकर स्थानीय युवक से की थी एक लाख रुपये की ठगीकोटद्वार। पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में झारखंड की जेल में बंद एक आरोपी को न्यायालय से वारंट जारी कराकर अभिरक्षा में लिया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।आरोपी ने फर्जी निशुल्क नंबर से ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर धोखाधड़ी की थी। उसने एक स्थानीय युवक से एक लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार निवासी व्यक्ति ने आठ मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बताकर उनसे संपर्क किया। फर्जी प्रतिनिधि ने उन्हें विश्वास में लेकर यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस धोखाधड़ी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर लिया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के जरिए गहन जांच की। जांच के दौरान जामताड़ा, झारखंड निवासी सिराज अंसारी की संलिप्तता सामने आई। पता चला कि सिराज अंसारी पहले से ही जामताड़ा जेल में एक अन्य साइबर ठगी के मामले में बंद था। पुलिस ने तत्काल विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय से बी-वारंट जारी कराकर उसे अभिरक्षा में ले लिया।
#PoliceTakeCyberFraudsterLodgedInJharkhandJailIntoCustody. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 15:29 IST
Kotdwar News: पुलिस ने झारखंड जेल में बंद साइबर ठग को अभिरक्षा में लिया #PoliceTakeCyberFraudsterLodgedInJharkhandJailIntoCustody. #VaranasiLiveNews
