Meerut News: गंगनहर में कूदी महिला को पुलिस ने बचाया

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। सलावा गंगनहर में शुक्रवार को कूदकर जान देने का प्रयास करने वाली महिला को पुलिस ने बचा लिया। पुलिस के अनुसार युवती नवजात बच्चे की मृत्यु के बाद मानसिक अवसाद से गुजर रही थी।शुक्रवार को सूचना मिली कि गांव सलावा निवासी 25 वर्षीया कोमल गंगनहर में कूद कर आत्महत्या करने जा रही है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए गंगनहर में उतरकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे चौकी सलावा लाया गया और परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि कोमल की शादी जनपद हापुड़ निवासी सुरेश से हुई है। करीब दो माह पहले उसके नवजात बच्चे की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक अवसाद में थी। पुलिस ने परिजनों को युवती की देखभाल और विशेष निगरानी रखने की हिदायत देते हुए उसे उनके सुपुर्द कर दिया। -----------

#PoliceRescuedAWomanWhoJumpedIntoTheGangaCanal. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: गंगनहर में कूदी महिला को पुलिस ने बचाया #PoliceRescuedAWomanWhoJumpedIntoTheGangaCanal. #VaranasiLiveNews