Gorakhpur News: सड़क हादसे के विरोध में रोड जाम करने पर 60 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चिलुआताल (गोरखपुर)। मोहरीपुर-सिहोरवा मार्ग के कटनिया पुल के पास मंगलवार की सुबह हुई सड़क हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों के किए गए रोड जाम के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। हल्का इंचार्ज ज्ञान चंद्र पटेल की लिखित तहरीर पर पुलिस ने दस नामजद और पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सड़क पार कर रही सुनीता पुत्री रामजीत, निवासी झरवा थाना रामगढ़ताल और नीलू पुत्री राजदेव को तेज रफ्तार डंपर ने ठोकर मार दी। हादसे में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीण कटनिया पुल पर जमा हो गए और घंटों तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस वजह से उस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और स्थानीय लोग व वाहन परिचालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने हल्का प्रभारी ज्ञानचंद्र पटेल की तहरीर के आधार पर बेला देवी, अनिल कुमार, चनरमी, दुर्गावती, गुड्डी, आनंद निषाद, अरुण, गौतम, सुदर्शन इमलावती सहित दस नामजद और चालीस से पचास अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है और सभी आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
#PoliceRegisteredAnFIRAgainstTenNamedAndFiftyUnidentifiedPeople. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 02:44 IST
Gorakhpur News: सड़क हादसे के विरोध में रोड जाम करने पर 60 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज #PoliceRegisteredAnFIRAgainstTenNamedAndFiftyUnidentifiedPeople. #VaranasiLiveNews
