Una News: लापता युवती की तलाश में पुलिस ने जालंधर में दी दबिश

पंडोगा (ऊना)। हरोली पुलिस थाना क्षेत्र में तहत 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला पहेली बनता जा रहा है। युवती की तलाश के लिए शनिवार को पुलिस ने पंजाब के जालंधर स्थित संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी लेकिन हाथ कुछ न लगा। बुधवार को गायब हुई युवती सीसीटीवी फुटेज में एक बस में सवार होती नजर आई। वह बस ऊना से होशियारपुर-जालंधर रूट की बताई जा रही है। उसी आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो सामने आया कि युवती जालंधर के शाहकोट इलाके में हो सकती है। इसी आधार में पुलिस चौकी पंडोगा की टीम शाहकोट पहुंची। जांच में सामने आया कि जिस घर की पुलिस को सूचना मिली, वहां एक युवक और उसकी मां रहते हैं लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वे घर को ताला लगाकर वहां से गायब हो चुके थे। संभावना जताई जा रही कि युवती की सूचना उन्हीं मां व बेटे के पास है। ध्यान रहे कि परिजनों द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार युवती झलेड़ा में किसी संस्थान में पढ़ाती थी। बुधवार को वह झलेड़ा तो गई लेकिन घर नहीं लौटी। इस दौरान युवती का फोन भी स्विच ऑफ पाया गया। काफी तलाश के बावजूद जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरोली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच पंजाब के जालंधर से गायब बेटे और मां पर अटक गई है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ का कहना है कि युवती को जल्द खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जालंधर में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 00:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: लापता युवती की तलाश में पुलिस ने जालंधर में दी दबिश #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews