देर रात पटना की सड़कों पर उतरे पुलिस के आला अधिकारी: जोनल आईजी और एसएसपी ने अचानक जांची गश्त, सख्ती के निर्देश
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद पटना में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात शहर का भ्रमण किया। जोनल आईजी जितेंद्र राणा और पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने विभिन्न इलाकों में पहुंचकर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कई स्थानों पर औचक निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी की जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की स्थिति और गश्त व्यवस्था की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने रात में प्रभावी पेट्रोलिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें-बिहार में आसमान तक उठा पानी का बवंडर: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।
#CityStates #Patna #Bihar #PatnaPoliceNightPatrol #PatnaPoliceChecking #PatnaSspNightInspection #JitendraRana #KartikeyaKSharma #BiharPolice #PatnaLawAndOrder #PolicePatrolling #PatnaSecurity #BiharPoliceNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 28, 2026, 04:38 IST
देर रात पटना की सड़कों पर उतरे पुलिस के आला अधिकारी: जोनल आईजी और एसएसपी ने अचानक जांची गश्त, सख्ती के निर्देश #CityStates #Patna #Bihar #PatnaPoliceNightPatrol #PatnaPoliceChecking #PatnaSspNightInspection #JitendraRana #KartikeyaKSharma #BiharPolice #PatnaLawAndOrder #PolicePatrolling #PatnaSecurity #BiharPoliceNews #VaranasiLiveNews
