Mathura News: चोरों के गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन शातिर दबोचे; एक के पैर में लगी गोली

मथुरा में रविवार सुबह थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आगरा-दिल्ली सर्विस रोड पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए सभी आरोपी राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले हैं। थाना जैत पुलिस और रिवार्डिड टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तार चोरी की घटनाओं में वांछित बदमाश आगरा-दिल्ली सर्विस रोड के पास औद्योगिक क्षेत्र की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में वारदात को अंजाम देने आने वाले हैं। जैत पुलिस ने थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में रविवार तड़के करीब 2:50 बजे बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की कार्रवाई में मुख्य आरोपी हरवीर के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों गोपाल और सुग्रीव को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

#CityStates #Mathura #MathuraPoliceEncounter #MathuraNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 05:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mathura News: चोरों के गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन शातिर दबोचे; एक के पैर में लगी गोली #CityStates #Mathura #MathuraPoliceEncounter #MathuraNews #VaranasiLiveNews