नशे पर वार के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान : पुरानी इमारतों में संदिग्ध गतिविधियां मिलीं तो मालिक को देना होगा जवाब
फतेहाबाद। पुलिस प्रशासन ने जिले भर में लंब समय से खाली पड़ी पुरानी और खंडरनुमा इमारतों में नशे व अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने इन इमारतों की चेकिंग की और पाया कि कई इमारतें नशे का अड्ड बन चुकी हैं। एसपी सिद्धांत जैन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी इमारत में संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है, तो उसके मालिक को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में इन इमारतों को असामाजिक तत्वों या अपराधियों के लिए अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को आदेश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित खाली, जर्जर और खंडरनुमा इमारतों की नियमित और सघन जांच सुनिश्चित करें। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या आदेशों की अवहेलना पाई जाती है, तो सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा खाली और खंडरनुमा भवनों के मालिकों, किरायेदारों और प्रभारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। इन नोटिसों में यह निर्देश दिए जाएंगे कि वे तत्काल भवनों की साफ-सफाई करवाएं, निगरानी सुनिश्चित करें, और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करें। चेतावनी दी गई है कि यदि इन निर्देशों की अवहेलना होती है, तो संबंधित भवन को सील कर दिया जाएगा और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।आमजन से अपीलपुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई खाली पड़ी पुरानी इमारत या खंडरनुमा भवन है, जहां किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि हो रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को हर तरह की सहायता देने के लिए आमजन को आगे आना चाहिए।
#PoliceLaunchedASearchOperationAgainstDrugs:IfSuspiciousActivitiesAreFoundInOldBuildings #TheOwnerWillHaveToAnswer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 21:03 IST
नशे पर वार के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान : पुरानी इमारतों में संदिग्ध गतिविधियां मिलीं तो मालिक को देना होगा जवाब #PoliceLaunchedASearchOperationAgainstDrugs:IfSuspiciousActivitiesAreFoundInOldBuildings #TheOwnerWillHaveToAnswer #VaranasiLiveNews
