Panipat News: साइबर ठगों से बचने के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पानीपत। साइबर अपराधी लोगों को घर बैठकर पैसा कराने का झांसा देकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे मामले जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। जिस कारण पुलिस ने लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने का आह्वान किया। साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपना कर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया पर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। जिसमें घर बैठकर पैसा कमाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले तेजी से बढ़ रहे। ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब देने का ऑफर करते हुए दिन में एक से दो घंटे तक काम करके पैसा कराने का लालच दिया जाता है। जिससे लोग उनके जाल में फंस जाते हैं। साइबर ठग पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब करने के लिए लोगों को एसएमएस, व्हाट्सएप, टेलीग्राम मैसेजिंग, वैबसाइट, मोबाइल ऐप वा अन्य माध्यमों से लिंक भेजते है। संवाद
#PoliceIssuedAdvisoryToAvoidCyberFrauds #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 06:02 IST
Panipat News: साइबर ठगों से बचने के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी #PoliceIssuedAdvisoryToAvoidCyberFrauds #VaranasiLiveNews
