Jammu: जम्मू में ध्वस्तीकरण के बीच रोकी गई कार्रवाई, घर गिराने से पहले पुलिस ने निकाले राष्ट्रीय ध्वज

जम्मू शहर के बाहरी इलाके मीरां साहिब क्षेत्र में चल रहे एक ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान पुलिस ने कुछ समय के लिए कार्रवाई रोक दी ताकि भवन के अंदर मौजूद राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक बाहर निकाला जा सके। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई एक कथित नशा तस्कर बबलू से जुड़ी संपत्ति पर की जा रही थी। जब टीम भवन को ध्वस्त कर रही थी तभी अंदर से दो टेबलटॉप तिरंगे झंडे मिले। पुलिस ने तुरंत ध्वस्तीकरण रोककर एक पुलिसकर्मी को अंदर भेजा और राष्ट्रीय ध्वज को सुरक्षित और सम्मानपूर्वक बाहर निकाला। इसके बाद अभियान दोबारा शुरू किया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी झंडे को बाहर निकालते हुए दिख रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का पूरा सम्मान रखा गया। #WATCH | Jamp;K: District Administration conducts a demolition drive against properties of drug smugglers. More details awaited. Visuals from Miran Sahib in Jammu. pic.twitter.com/gyToX4gmZfmdash; ANI (@ANI) May 23, 2026

#CityStates #Jammu #JammuDemolitionDrive #MiranSahibJammu #NationalFlagRespectIndia #PoliceActionJammuKashmir #DrugPeddler #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 10:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu: जम्मू में ध्वस्तीकरण के बीच रोकी गई कार्रवाई, घर गिराने से पहले पुलिस ने निकाले राष्ट्रीय ध्वज #CityStates #Jammu #JammuDemolitionDrive #MiranSahibJammu #NationalFlagRespectIndia #PoliceActionJammuKashmir #DrugPeddler #VaranasiLiveNews