शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर हुई कार्रवाई: सार्वजनिक जगहों पर जाम छलकाना पड़ा भारी, 383 शराबी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा जोन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और हुड़दंग मचाना अब लोगों को भारी पड़ने लगा है। सोमवार रात को शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें सैकड़ों लोगों पर कार्रवाई की गई। ग्रेटर नोएडा जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) साद मियां खान के निर्देशन में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शराब पीते हुए कुल 383 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-292 के तहत कार्रवाई की गई। थाना-वार आंकड़ों की बात करें तो थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से 42, बीटा-2 से 28, दादरी से 52, जारचा से 32, कासना से सर्वाधिक 75, ईकोटेक-प्रथम से 14, दनकौर से 62, जेवर से 62 और रबूपुरा थाना क्षेत्र से 16 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीसीपी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। बल्कि आम नागरिकों विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। जिससे शांति, सुरक्षा और अनुशासन का माहौल कायम रखा जा सके।

#CityStates #Noida #GreaterNoidaPolice #GreaterNoidaCrime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 06:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर हुई कार्रवाई: सार्वजनिक जगहों पर जाम छलकाना पड़ा भारी, 383 शराबी गिरफ्तार #CityStates #Noida #GreaterNoidaPolice #GreaterNoidaCrime #VaranasiLiveNews