Jammu News: अरनिया में पुलिस-बीएसएफ का कासो, सुनसान इलाकों में तलाशी

-10 से 15 मकानों और रिहायशी कुल्लों को खंगाला, कोई हथियार या संदिग्ध सामग्री नहीं मिलीअरनिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार देर शाम सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बीएसएफ के साथ अरनिया क्षेत्र में संयुक्त कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। इस दौरान जवानों ने ऐक नाला, कूल कलां और आसपास के सुनसान इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने करीब 10 से 15 मकानों और रिहायशी कुल्लों को खंगाला। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। तलाशी के दौरान किसी तरह की आपत्तिजनक सामग्री या हथियार बरामद नहीं हुए। इस दौरान किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों को बताया कि यह नियमित सुरक्षात्मक अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और संभावित खतरों को समय रहते नाकाम करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें। अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। संवाद

#Police-BSFConductRaidsInArnia #SearchesInDesertedAreas #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 21:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: अरनिया में पुलिस-बीएसएफ का कासो, सुनसान इलाकों में तलाशी #Police-BSFConductRaidsInArnia #SearchesInDesertedAreas #VaranasiLiveNews