Rohtak News: ज्योति छत से गिरी या गिराई गई, को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
माई सिटी रिपोर्टररोहतक। न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में विवाहिता ज्योति की मौत पहेली बन गई है। वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस यह साबित नहीं कर सकी है कि छत से ज्योति बंदरों के डर से गिरी या किसी ने धक्का देकर गिराया है। यह मौके के गवाह या सीसीटीवी फुटेज से ही साबित हो सकता है। ऐसे में रविवार को जांच टीम ने घर के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की पर कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक निंदाना गांव निवासी पवन ने शुक्रवार को शिकायत दी थी कि उसकी छोटी बेटी ज्योति की शादी 2018 में झज्जर जिले के गांव दूबलधन, हाल न्यू राजेंद्रा कॉलोनी निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। कृष्ण के पिता राजबीर सिंह हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड एसआई हैं। पवन का आरोप है कि उसकी बेटी ज्योति को शादी के बाद ही तंग किया जा रहा था। 29 मई को सूचना मिली कि ज्योति की मौत हो गई है। वे पीजीआई पहुंचे तो शव ट्रामा सेंटर के में था। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्योति की हत्या साजिश के तहत उसके ससुर राजबीर सिंह, पति कृष्ण व सास ने की है। आरोपी ससुर पहले से ज्योति को परेशान कर रहा था। एएसआई निकेश अहलावत का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।
#PoliceAreExaminingCCTVFootageToDetermineWhetherJyotiFellFromTheRoofOrWasPushed. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 17:35 IST
Rohtak News: ज्योति छत से गिरी या गिराई गई, को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस #PoliceAreExaminingCCTVFootageToDetermineWhetherJyotiFellFromTheRoofOrWasPushed. #VaranasiLiveNews
