Varanasi News: कार की टक्कर से गिरा खंभा, दो घंटे बाधित रही आपूर्ति; 7 दिन में जले 10 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर
वाराणसी जिले में बिजली आपूर्ति का संकट दूर नहीं हो पा रहा है। पिछले सात दिन से शहर से लेकर गांव तक हर दिन कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले सात दिन में 10 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जल गए हैं। इसमें बेनिया, चेतगंज, शिवपुर, सारनाथ के साथ ही रोहनिया, राजातालाब, रानीपुर आदि जगह शामिल हैं। मंडुवाडीह का बिजली निगम वर्कशॉप जले ट्रांसफॉर्मर से भरा पड़ा है। यहां वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों के भी ट्रांसफॉर्मर रखवाए गए हैं। बुधवार को डीह बाबा नई बस्ती लहरतारा में ट्रांसफॉर्मर जल गया। हेडगेवारनगर, नाथुपुर, सेंट जॉन्स कालोनी मड़ौली के साथ कैंट स्टेशन के सामने विजयानगरम मार्केट में भी बिजली की आवाजाही जारी रही। उधर, शिवपुर थाना क्षेत्र के सुद्धिपुर यादव बस्ती के पास दोपहर 1:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस वजह से तरना से नटिनियादाई मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 14:11 IST
Varanasi News: कार की टक्कर से गिरा खंभा, दो घंटे बाधित रही आपूर्ति; 7 दिन में जले 10 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
