Seychelles: सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, भारतीय सैन्य टुकड़ी ने किया मार्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सेशेल्स दौरे के दौरान रविवार को देश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का सम्मान मिला। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और सेना की संयुक्त मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना के बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति दी। भारत की ओर से विशेष सम्मान के तौर पर युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक पोर्ट विक्टोरिया पर तैनात किए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। पैट्रिक हर्मिनी के साथ पीएम मोदी कीद्विपक्षीय वार्ता इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल परिवर्तन, सतत विकास, सामाजिक बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।इस बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अवैध मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी और समुद्री डकैती जैसी चुनौतियों से मिलकर निपटने पर जोर दिया। भारत द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया गया। हरसंभव सहयोग देता रहेगा भारत- पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सेशेल्स की विकास संबंधी प्राथमिकताओं में हरसंभव सहयोग देता रहेगा और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद और मजबूत संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

#World #International #SeychellesIndependence #PmModiSeychellesVisit #NationalDay #India-seychelles #GuestOfHonour #BilateralRelations #InsIkshak #IndianNavy #InsTarkash #HealthCooperation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 05:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Seychelles: सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, भारतीय सैन्य टुकड़ी ने किया मार्च #World #International #SeychellesIndependence #PmModiSeychellesVisit #NationalDay #India-seychelles #GuestOfHonour #BilateralRelations #InsIkshak #IndianNavy #InsTarkash #HealthCooperation #VaranasiLiveNews