Murli Manohar Joshi: पीएम मोदी ने भाजपा के पूर्व नेता मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की बधाई
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई भाजपा ने जन्मदिन की बधाई दी। आज मुरली मनोहर जोशी आपना 91वें जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा सेवा के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत के सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली मेंमुरली मनोहर जोशी से मुलाकात करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर दी बधाई मोदी ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "आदरणीय राजनेता, महान बुद्धिजीवी और पक्के राष्ट्रवादी डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई। सेवा के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत के सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ उम्र दे।" Birthday greetings to Dr. Murli Manohar Joshi Ji, a respected statesman, towering intellectual and steadfast nationalist. His lifelong commitment to service, especially education, culture and popularising Indias civilisational values has enriched public life immeasurably. May he… — Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2026 कौन है मुरली मनोहर जोशी मुरली मनोहर जोशी आज 91 साल के हो चुके हैं। वह भाजपा अध्यक्ष और कई बार संसद सदस्य रह चुके हैं। जोशी को 2017 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
#IndiaNews #National #MurliManoharJoshi #PmModiX #MurliManoharJoshiBirthday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 05, 2026, 14:02 IST
Murli Manohar Joshi: पीएम मोदी ने भाजपा के पूर्व नेता मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की बधाई #IndiaNews #National #MurliManoharJoshi #PmModiX #MurliManoharJoshiBirthday #VaranasiLiveNews
