Delhi: मंडोली जेल से रची जा रही थी गवाह की हत्या की साजिश, छेनू समेत 4 गिरफ्तार, पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू जेल में ही एक अहम गवाह की हत्या की साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय से कार्रवाई कर टारगेटेड किलिंग की इस वारदात को रोक दिया है। स्पेशल सेल ने गैंगस्टर छेनू व उसके तीन शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद की गई है। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि एसीपी कैलाश बिष्ट व इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया की टीम ने 24 जनवरी, 2026 की रात को जेपीसी अस्पताल, शास्त्री पार्क के पास घेराबंदी की और चौहान बांगर के रहने वाले 22 वर्षीय अदीब को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अदीब ने पूछताछ में खुलासा किया कि हथियार इरफान उर्फ छेनू पहलवान के आदेश पर हत्या करने के लिए खरीदा गया था। इरफान इस समय मंडोली जेल में बंद है। अदीब ने साजिश में शामिल अपने साथियों फरमान और आमिर का भी नाम बताया। पुलिस को जांच मेंपता लगा कि छेनू पहलवान के साथी उस्मान ने शूटरों को बांटने के लिए चाय की दुकान के मालिक को सुपारी की रकम पहुंचाई थी। इंस्पेक्टर सुनील तेवतियाकी टीम ने अदीब की निशानदेहीपर 26 जनवरी को फरमानऔर 27 जनवरी को उस्मान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने28 जनवरी इरफान उर्फ छेनू पहलवान को भी जेल से गिरफ्तार कर लिया। पांच कारतूस दिए थे फरमान एक ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर में आरोपी अदीब से मिला। सेंटर से बाहर आने के बाद वह अदीब के रेगुलर संपर्क में था और दोनों साथ में ड्रग्स लेते थे। हाल ही में, अदीब ने उससे संपर्क किया और बताया कि वह छेनू पहलवान के कहने पर मर्डर की साजिश कर रहा है और इसके लिए उसे हथियार और पैसे मिल चुके हैं। फरमान भी इस जुर्म में शामिल होने के लिए तैयार हो गया और अदीब ने उसे 5 कारतूस दिए।

#CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiNews #DelhiPolice #MandoliJail #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 04:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: मंडोली जेल से रची जा रही थी गवाह की हत्या की साजिश, छेनू समेत 4 गिरफ्तार, पिस्टल और 10 कारतूस बरामद #CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiNews #DelhiPolice #MandoliJail #VaranasiLiveNews