Gorakhpur News: मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का दम, दौड़ में सरफराज-अंकिता अव्वल

- 200 और 400 मीटर दौड़ में दोनों ने हासिल किया पहला स्थान- सेंट एंड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को प्राचार्या प्रो. आरएन सैमुअल ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर, ध्वजारोहण और मशाल जलाकर किया। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और थ्रो की प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुष वर्ग की 200 और 400 मीटर दौड़ में सरफराज ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर में शुभम तिवारी दूसरे और धीरज पटेल तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में विश्वजीत सिंह दूसरे और अली हुसैन तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में धीरज पटेल प्रथम, विश्वजीत सिंह द्वितीय और अली हुसैन तृतीय रहे। 5000 मीटर दौड़ में शुभम तिवारी प्रथम, राज सहानी द्वितीय तथा नकुल कुमार शाही और सिद्धार्थ कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची और लंबी कूद में शुभम तिवारी प्रथम रहे। गोला प्रक्षेप में सरफराज, डिस्कस थ्रो में वीर बहादुर सिंह और जेवलिन थ्रो में सरफराज ने पहला स्थान प्राप्त किया।महिला वर्ग की 200 और 400 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम रहीं। लंबी और ऊंची कूद में भी अंकिता ने पहला स्थान हासिल किया। गोला प्रक्षेप में अस्फिया सिद्दीकी, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो में संजू विश्वकर्मा प्रथम रहीं। शेष प्रतियोगिताएं और समापन समारोह शनिवार को दोपहर 12:30 बजे होगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार मिश्र होंगे। प्रतियोगिताएं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. जेवियर मारिया राज और डॉ. जिलाजीत चौधरी की देखरेख में हुईं। संचालन प्रो. कंचन सरिता दास, प्रो. अनुग्रह तिवारी और प्रो. जेके पांडेय ने किया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक सुशील कुमार राय के साथ कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

#PlayersShowcaseTheirMettleOnTheField;SarfarazAndAnkitaEmergeAsTopPerformersInTheRace. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 03:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का दम, दौड़ में सरफराज-अंकिता अव्वल #PlayersShowcaseTheirMettleOnTheField;SarfarazAndAnkitaEmergeAsTopPerformersInTheRace. #VaranasiLiveNews