Agra News: ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी देहरादून रवाना
आगरा। देहरादून में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से आगरा के कई खिलाड़ियों का चयन हुआ है।आगरा से तनिषा कश्यप सीनियर वर्ग के सोलो इवेंट, दीक्षा शर्मा सीनियर महिला अंडर 60 वर्ग, वंश एवं हर्षिका सब-जूनियर वर्ग व रमन यादव सीनियर पुरुष अंडर 95 वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। सभी खिलाड़ी मंगलवार को आगरा से देहरादून के लिए रवाना हुए। उत्तर प्रदेश टीम की ओर से महिला कोच साक्षी आगरा खिलाड़ियों के साथ रहेंगी। आगरा पेंचक सिलाट एसोसिएशन सचिव डॉ. किरण कश्यप ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की है। विश्वास है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे। पेंचकसिलाट पेंचकसिलाट पेंचकसिलाट
#PlayersLeaveForDehradunForAllIndiaPencakSilatChampionship #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:16 IST
Agra News: ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी देहरादून रवाना #PlayersLeaveForDehradunForAllIndiaPencakSilatChampionship #VaranasiLiveNews
