जनकपुरी: उड़ते राक्षस, अग्नि की लपटें और श्रीराम-जानकी विवाह के दृश्य, 'रघुवंशी रघुनंदन' ने किया मंत्रमुग्ध
जनकपुरी महोत्सव में जानकी की विदाई के बाद भी मिथिला की धरती पर रामकथा की गूंज बनी रही। भावना एस्टेट में शनिवार शाम रामायण पर आधारित नाटक रघुवंशी रघुनंदन का मंचन किया गया। आधुनिक तकनीक, प्रभावशाली प्रकाश-संयोजन और बॉलीवुड कलाकारों के अभिनय से सजी प्रस्तुति में रामायण के प्रसंग जीवंत हो उठे। मंच पर उड़ते राक्षस, अग्नि की लपटों के बीच युद्ध और श्रीराम-जानकी विवाह के दृश्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक पूरा वातावरण राममय बना रहा।
#CityStates #Agra #Janakpuri2026 #AgraNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 11:16 IST
जनकपुरी: उड़ते राक्षस, अग्नि की लपटें और श्रीराम-जानकी विवाह के दृश्य, 'रघुवंशी रघुनंदन' ने किया मंत्रमुग्ध #CityStates #Agra #Janakpuri2026 #AgraNews #VaranasiLiveNews
