IIT Mandi Research: बेहोशी की दवा के पाैधों में भी दिखा इंसानों जैसा असर, आईआईटी मंडी के शोध में खुलासा

बेहोशी की दवा देने पर पौधों की कोशिकाएं भी इंसानी शरीर की तरह निश्चित क्रम में प्रतिक्रिया देती हैं। आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों के एक नए शोध में यह खुलासा हुआ है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि पौधों में न तो मस्तिष्क होता है और न ही तंत्रिका तंत्र, फिर भी उनकी सभी कोशिकाओं ने लगभग एक साथ एक जैसा व्यवहार दिखाया। आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों का यह शोध दुनिया की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं एडवांस्ड बायोलॉजी और केमिकल एंड बायोमेडिकल इमेजिंग में प्रकाशित हुआ है। शोध का नेतृत्व संस्थान के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा, प्रोफेसर चयान कांति नंदी और उनकी टीम ने किया। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खोज चेतना को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #IitMandiResearch #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 21:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IIT Mandi Research: बेहोशी की दवा के पाैधों में भी दिखा इंसानों जैसा असर, आईआईटी मंडी के शोध में खुलासा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #IitMandiResearch #VaranasiLiveNews