Haridwar News: ढाबे पर विवाद में बट से वार कर लहराया तमंचा, एक गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक नॉनवेज के ढाबे पर युवकों के बीच विवाद हो गया। एक युवक ने तमंचे की बट से वार करते हुए तमंचा लहरा दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, मामला शनिवार की रात का है। कार्तिक शुक्ला पुत्र बंटी शुक्ला निवासी गली नंबर तीन आर्यनगर चौक ज्वालापुर ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ काका चिकन ढाबे पर चिकन खा रहा था। इसी दौरान वहां कुछ युवक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे की बट से उसके सिर और शरीर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। हमलावरों ने तमंचे में गोली भरकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर लहराया, जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वीर गोस्वामी निवासी निवासी जोगिया मंडी, कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ चिकन खाने ज्वालापुर आया था, जहां दूसरे युवकों से विवाद हो गया। डराने के लिए उसने तमंचा लहराया था। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

#PistolBrandishedAfterAttackWithButtDuringDhabaDispute;OneArrested #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 17:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: ढाबे पर विवाद में बट से वार कर लहराया तमंचा, एक गिरफ्तार #PistolBrandishedAfterAttackWithButtDuringDhabaDispute;OneArrested #VaranasiLiveNews